Tranding
Fri, 17 Apr 2026 04:17 AM

सत्यवती अनुसूचित बाल विद्यालय चौकियां मोड़ बलिया में रंगोली प्रतियोगिता सम्पन्न

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश

सत्यवती अनुसूचित बाल विद्यालय चौकियां मोड़ बलिया के तत्वावधान में आज विद्यालय परिसर में धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा के शुभ अवसर पर शिवम् चौरसिया उर्फ भोला भाई की अगुवाई में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने कला कौशल को रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया। सीता राम की रंगोली विशेष आकर्षण के केंद्र में रही। छात्र-छात्राओं ने अपने कला कौशल से मिट्टी की विभिन्न प्रकार की मूर्तियां निर्मित कर सबका मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वामीनाथ चौरसिया ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है। उन्होंने बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए समस्त बच्चों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों को ढेर सारी बधाई दी।

इस अवसर रामप्रवेश यादव, रामबली, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती रेनू, साक्षी सिंह, प्रीति गुप्ता, मंत्शा खातून, सना परवीन, रूबी खातून, अर्चना चौरसिया सहित विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
151

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap