Tranding
Sat, 28 Feb 2026 10:39 PM

दहेज दानवों ने एक बाइक, ₹50 हजार नगद के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला,प्राथमिकी हुई दर्ज ।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों दहेज हेतु विवाहिता की हत्या,अमानवीय व्यवहार, मारपीट,गाली गलौज,हत्या कर शव को जला देना,हत्या कर आत्महत्या का रूप देना आम बात बन गई है,इसके पीछे पुलिस प्रशासन की लापरवाही,मूकदर्शक बने रहना,इस जैसे जघन्यअपराध परअंकुश नहीं लगाना,क्राइम के ग्राफ की बढ़ोतरी में हिस्सेदारी बननाआम बात बन गई है।दिन प्रतिदिन इस तरह की घटना में बढ़ोतरी होती जा रही है,इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि जोगापट्टी थाना क्षेत्र के बगही डुमरी वार्ड नंबर 10 में दहेज में अपाची बाइक व 50 हजार नगद रुपए के लिए एक विवाहिता को मारपीट का घर से निकलने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में विवाहिता, प्रेमशिला देवी ने अपने पति, सास,ससुर,देवर के खिलाफ कालीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर के पश्चिमी करगहींया निवासी,शिवनाथ यादव की पुत्री,प्रेम शिला देवी ने पुलिस को बताया है कि उसकी शादी 6 वर्ष पूर्व जोगा- - पट्टी के बगही डुमरी निवासी दीनानाथ यादव से हुई थी। इधर पति दीनानाथ यादव ससुर इंद्रजीत यादव पार्वती देवी देवरा पहावारी यादव दहेज में अपाचे बाइक को ₹50 हजार की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे, जब उसने अपने पिता से दहेज मांगने से इनकार कर दी तो उन लोगों ने एक कमरे में बंद कर गला दबाकर मारने और जहर पिलाने का प्रयास किया विरोध करने पर पति लोहे के रोड से मारकर हाथ तोड़ दिया इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो उसके ससुराल वाले से गली गलौज,मारपीट करने लगे,इसके के बाद ससुराल वाले उसके दोनों बच्चों को छीन लिया पीड़िता अपने परिजनों के साथ मायके चली आई वहां जाकर उसका इलाज हो रहा है काली बगोती थाना अध्यक्ष विवेक बालेंदु ने संवाददाता को बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
66

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap