Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:55 AM

किशोरो को जागरूक करता है किशोर स्वास्थ्य दिवस।

करुणाकर राम त्रिपाठी

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के स्वास्थ्य टीम के द्वारा किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस द्वितीय का आयोजन उपकेंद्र पिपरिया, कतरारी , श्यामदेउरवा एवं सिरसिया उर्फ मलमलिया में आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य कार्यक्रम में 212 किशोरियों एवं 209 किशोरों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान किशोर स्वास्थ्य काउंसलर अनिरुद्ध गुप्ता ने किशोर किशोरियों में सैनिटरी नैपकिंस एवं आयरन की गोली का वितरण किया।

कार्यक्रम का मुख्य बिंदु पोषण में सुधार पर केंद्रित किया गया तथा विफ़्स कार्यक्रम एवं किशोरी सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर ए0 एन0 मिश्रा, डॉक्टर घनश्याम गुप्ता, विराट मिश्रा, एएनएम रुचि सिंह, एएनएम ममता यादव तथा अध्यापकगण व ग्राम प्रधान इत्यादि उपस्थित रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल की स्वास्थ्य टीम के द्वारा एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार कुमारी संध्या ने प्राप्त किया वहीं कुमारी सलोनी को सांत्वना पुरस्कार से प्रस्कृत किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
155

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap