Tranding
Sat, 18 Apr 2026 05:37 PM

तीन दिनों से लापता बुजुर्ग का लोजपा के नेता ने किया बरामद।

नाथनगर के ग्रामीण इलाके में एक किराना दुकान के पास बुजुर्ग का मिला 

चौसा, मधेपुरा, बिहार

मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 06 निवासी स्वर्ग विंदेश्वरी पोद्दार के 60 वर्षीय पुत्र हरदेव पोद्दार बीमार रहने के कारण उनके भाई एवं पुत्र बीते शनिवार को ईलाज के लिए मायागंज मेडिकल कॉलेज भागलपुर लेकर गए थे। उनके भाई एवं पुत्र दवाई लेने के लिए चल गए इसी प्रकार मायागंज से ही हरदेव का दिमागी संतुलन खो जाने से वह वहां से निकल कर घर तरफ़ जाने के बजाय नाथनगर पहुंच गए। उनके भाई एवं पुत्र जब दवाई लेकर पहुंचें तो देखा गया हरदेव पोद्दार वहां नहीं थे। तभी दोनों खोज बीन शुरू कर के जब नहीं मिला तो लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मधेपुरा जिला अध्यक्ष मनोवर हुसैन एवं परिवार को इसकी जानकारी दी गई। काफी खोजबीन करने के बाद श्री हुसैन को हरदेव ने सोमवर को नाथनगर के किराना दुकान से फोन कर के खाने पीने के लिए 200 रुपए की मांग किया। श्री हुसैन ने हरदेव की जानकारी परिवार वालों के देकर फ़ौरन नाथनगर पहुंच कर हरदेव को खाना पीना खिलाकर उनके घर लौआलगान के जिला अध्यक्ष भाजपा (मत्स्य जीवी) प्रकोष्ठ सुबोध कुमार सिंह के दरवाजे पर स्थानीय ग्रामीण लोगों के समक्ष में परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है। मौके उमेश पोद्दार,सुवेश पोद्दार, मिथुन कुमार पोद्दार, मुकेश पोद्दार, अनिरुद्ध सिंह, वीरेन्द्र शाह, निराला राम, कैलाश सिंह, सहित कई लोग मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap