Tranding
Fri, 17 Apr 2026 03:46 PM
शिक्षा / Sep 22, 2024

केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई पेंशन योजना (एनपीएस) और 1981 से 2020 के बीच नियुक्त शिक्षकों की पत्रावलियों की जांच के विरोध में ठोस रणनीति बनाई गई - रामविलास यादव

बस्ती, उत्तर प्रदेश।

माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की मंडलीय एवं जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, बस्ती में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई पेंशन योजना (एनपीएस) और 1981 से 2020 के बीच नियुक्त शिक्षकों की पत्रावलियों की जांच के विरोध में ठोस रणनीति बनाई गई। साथ ही, शिक्षकों की अन्य लंबित समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। 5 अक्टूबर 2024 को बस्ती मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर आयोजित होने वाले विशाल धरने को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें यह भी तय किया गया कि सभी विद्यालय इकाइयों से अधिकतम शिक्षक धरने में भाग लें, और 5 अक्टूबर 2024 को बस्ती मंडल कार्यालय पर एकजुट होकर धरने की सफलता सुनिश्चित करें।

बैठक में संत कबीर नगर जिला अध्यक्ष हरि बख्श सिंह, पूर्व मंत्री अवध नारायण मिश्र, मंडलीय मंत्री गिरीश चंद्र चौबे, बस्ती जिला अध्यक्ष शिवपाल सिंह, सिद्धार्थनगर जिला अध्यक्ष एवं मंडलीय अध्यक्ष रामविलास यादव, जिला मंत्री हृदय नारायण मिश्र सहित लगभग 100 पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके साथ ही, संत कबीर नगर के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, डी.बी. सिंह, नरेंद्र सिंह तथा मीडिया प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे। 

संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष हरि बख्श सिंह ने जनपद के शिक्षक साथियों से अनुरोध किया कि 5 अक्टूबर को दोपहर बाद सभी विद्यालयों के शिक्षक साथी धरने में भाग लें और इस मंडलीय धरने को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
222

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap