Tranding
Tue, 14 Apr 2026 10:48 PM

अवर निबंधन कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,कई हुए घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जमीन रजिस्ट्री को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। यह घटना अवर निबंधन कार्यालय लोरिया के कार्यालय के बाहर घटी है,जिसमें दोनों पक्षों से लगभग 8 से 10 की संख्या में क्रेता विक्रेता शामिल हैं। घटना होने से वहां पर उपस्थित अन्य लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया, 2 बार इस तरह की घटना सामने आई,जिसको स्थानीय लोगों के प्रयास से शांत कराया गया। साठी थाना क्षेत्र के लक्षनौता गांव के दो पक्ष के लोग भूमि की रजिस्ट्री कराने के लिए लोरिया निबंधन कार्यालय पहुंचे, इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई,कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के तरफ से मारपीट की नौबतआ गई। पहली घटना स्टांप वेंडर कक्ष के सामने तथा दूसरी घटना मुख्तारखाना के सामने कार्यालय के बाहर घटी।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap