Tranding
Fri, 17 Apr 2026 08:09 PM
अपराध / Aug 18, 2024

12 वर्षीय नाबालिक को उठा ले गए तीन दरिंदे, बेहोश कर किया गैंगरेप।

बोरिंग रूम में बंद कर बाहर से ताला मारकर भाग निकले,घटना के बाद दो गिरफ्तार

रिपोर्ट विनोद विरोधी 

गया। बिहार के गया में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। तीन दरिंदों ने मिलकर एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले गए। उसके बाद खाने में मिलाकर बेहोशी की चीज दी, जिसके बाद नाबालिग बेहोशी की हालत में आ गई। इस दौरान तीनों दरिंदों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।घटना की जानकारी होते ही गया पुलिस की टीम हरकत में आ गई है और आरोपियों को दबोचने के लिए छापेमारी हो रही है।

यह घटना गया जिले के मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि बीते 17 अगस्त की दोपहर में नाबालिक लड़की अपने खेत की ओर गई थी। उसे जलावन इकट्ठा करना था। इस बीच घात लगाए तीन युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और पटवन करने वाली मशीन के लिए बने कमरे (बोरिंग रूम) में ले गए।इसके बाद उक्त युवकों ने लड़की को छेना में मिलाकर बेहोशी की चीज दी। छेना खाते ही लड़की बेहोशी की हालत में आ गई। इसके बाद तीनों युवकों ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, गैंगरेप के बाद तीनों ने नाबालिग को कमरे में ही छोड़ा और बाहर से ताला लगाकर भाग निकले।वही, जलावन की लकड़ी लाने गई 12 वर्षीय नाबालिग जब घर नहीं आई, तो परिजन चिंतित हुए। तुरंत उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। इस बीच गांव के किसी ने बताया कि उसे पटवन वाली मशीन के कमरे में देखा गया है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां कमरा बंद था। उसमें बाहर से ताला लगा हुआ था. परिजन किसी तरह खिड़की के सहारे अंदर घुसे और और फिर लड़की को बेहोशी की हालत हमें बाहर निकाला ।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap