Tranding
Fri, 17 Apr 2026 06:30 PM

गंदगी, कूड़े,सीवर और आवारा जानवरों से आक्रोशित लोगों का सत्याग्रह।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

कानपुर दक्षिण के जूही परमपुरवा में जालपा देवी मंदिर के बाहर कई महीनों से गन्दगी,कूड़े,सीवर,आवारा जानवर के कारण भयावह स्तिथि बनी हुई है जिससे आक्रोशित क्षेत्रीय लोगों ने न्याय संघर्ष समिति के संयोजक और प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता और कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष काले खान के नेतृत्व में सत्याग्रह करते हुए कूड़े गन्दगी से निजात की मांग की।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की यह है स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत और कानपुर स्मार्ट सिटी के दावे की हकीकत।अभिमन्यु ने कहा कि आम जन कूड़े व भयावह गंदगी के बीच जीवन यापन को मजबूर हैं। अभिमन्यु ने कहा की नवरात्रि और रमजान आने वाले हैं।लोग महीनों से निकाय में शिकायत कर रहे हैं पर सुनने वाला कोई नहीं।

अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की इतनी भयावह स्तिथि में भी आम लोग जीवन डेंगू के कहर के वक्त कूड़े व गंदगी में जीवन यापन को मजबूर हैं और नगर निगम इस भयावह स्थिति को जानने के बावजूद कुछ नहीं कर रहा।काले खान ने बताया की नगर आयुक्त से लेकर क्षेत्रीय अधिकारी व पार्षद को सब जानकारी है पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही!आक्रोशित लोगों ने कहा की इस तरह बीमार करके मारने से तो अच्छा है की नगर निगम सीधे जहर पिला दे।लोग घुट घुट कर नरक में जीने को मजबूर हैं।मांग की गई की तत्काल सफाई की व्यवस्था की जाए अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।अभिमन्यु गुप्ता, काले खान,सुनील यादव,तौसीफ सिद्दीकी,महमूद खान,प्रदीप तिवारी, मो साकिफ कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap