Tranding
Fri, 19 Jun 2026 01:47 PM

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी (महिला एवं पुरुष)को निःशुल्क बस सेवा।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरारोड। बलिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 की परीक्षा हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बेल्थरा रोड डिपो राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी को अपने साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती द्वारा जारी प्रवेश पत्र की छाया प्रति अनिवार्य रूप से परिचालक (कंडक्टर) को देना होगा। तभी वह निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। जिस तरह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर समस्त माता एवं बहनों को निशुल्क सेवा प्रदान की गई है। इसी तरह पुलिस की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap