Tranding
Thu, 16 Apr 2026 07:45 PM

पटना में लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया।पटना में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस द्बारा लाठीचार्ज के विरोध में काग्रेस के प्रखंडअध्यक्ष रेवती रमण एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव के नेतृत्व में आज बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया।इस दौरान श्री यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी एवं नीट संबंधित सरकार के काले कारनामे पर से देश शर्मसार हुआ है।इन समस्याओं के खिलाफ जब कांग्रेस सरकार विरोध स्वरूप प्रदर्शन करती है तो भाजपा के इशारे पर पुलिस बल द्वारा लाठीचार्ज किया जाता है।इस दौरान पार्टी के कई वरीय नेता व कार्यकर्ताओं को चोटें आयी हैं।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रेवती रमण ने अपनी बात रखते हुए प्रदर्शन को समाप्त करने की एलान किया।प्रर्दशन में शामिल अन्य लोगों में मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव , सुनील कुमार, मो सगीर अहमद,के.डी.यादव, बिपिन बिहारी सिंह, पंडित जी, कैलाश यादव, रामदेव मांझी, मनोज यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap