Tranding
Tue, 02 Jun 2026 02:57 AM

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस...

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा सोहवल में एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष द्वारा बेटी की हत्या की आशंका जताई है। सोहवल निवासी श्यामू शर्मा की शादी कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के छपरा निवासी हरेंद्र 'शर्मा की पुत्री आरती शर्मा के साथ 13 माह पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि गुरूवार को पति पत्नी में कुछ विवाद हुआ था। उस दौरान दोपहर बाद आरती ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी थी। डायल 112 की पुलिस उसके घर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस चली गई। देर रात आरती अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार की सुबह आरती का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। आरती के पिता हरेंद्र ने ससुरालियों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

आरती के परिजनों ने बताया कि पहले भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। थानाध्यक्ष धर्मेद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap