Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:49 AM
धार्मिक / Jun 23, 2024

इस्लामी विद्वानों ने दिया पुर सुकून जीवन यापन का संदेश।

-सांगानेर : एक दिवसीय सेमीनार में जुटे देशभर से आए इस्लामी विद्वान।

 -'पुर सुकून जिंदगी कैसे गुजारे' विषय पर आयोजित सेमीनार में कुरआन व हदीस की रोशनी से डाला प्रकाश।

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान।

सुन्नी दावते इस्लामी जयपुर की ओर से यहां सांगानेर के कोहिनूर हॉल में एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। 'पुर सुकून जिंदगी कैसे गुजारे' विषय पर आयोजित इस सेमीनार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस्लामी विद्वान व विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हुए। जिन्होंने कुरआन व हदीस की रोशनी से उक्त विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिए। साथ ही बताया कि इंसान जीवन शैली तथा दिनचर्या कैसी होने चाहिए तथा वर्तमान में वह किस रूप में जीवन यापन कर रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं सुन्नी दावते इस्लामी के अमीर हजरत मौलाना मोहम्मद शाकिर अली नूरी साहब (मुंबई) ने 'पुर सुकून जिंदगी कैसे गुजारे' विषय पर कुरआन व हदीस की रोशनी में संपूर्ण जीवन व्यवस्था एवं जीवन यापन के संदर्भ में विस्तार से बताया। मुफ्ती अब्दुस्सत्तार रजवी साहब की सरपरस्ती व मौलाना सैय्यद मोहम्मद कादरी साहब की निगरानी में आयोजित इस सेमीनार में बड़ी संख्या में आमजन ने इस्लामी विद्वानों को पुर सुकून तरीके से सुना तथा अपना जीवन कुरआन व हदीस की रोशनी में व्यतीत करने का संकल्प लिया।

ये इस्लामी स्कॉलर रहे मौजूद।

कार्यक्रम में देशभर के स्कॉलर एवं इस्लामिक विद्वान शामिल हुए। मुफ्ती गुलाम मुस्तफा, मौलाना अकरम रजा, मौलाना मुलाजिम रजा, मौलाना उस्मान, मौलाना अंसार, मौलाना मिंजार, मौलाना इरफानुल कादरी, मौलाना अमीन रजा, काशिफ रजा, मुख्तार आलम, तुफैल रजा, अब्दुल लतीफ, कारी शकील अशरफी, सैय्यद अकील नूरी, मोहम्मद अली अंसारी, सोहैल अशरफी, एजाज हबीबी, मोहम्मद आमिर आदि औलमा व मुबल्लिगीन शामिल हुए। सलातो सलाम व दुआ के साथ सेमीनार का समापन हुआ। हाजी नवाब कागजी, हाजी खालिद कागजी, हाजी सईद कागजी ने सभी आगंतुकों का इस्तकबाल किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
122

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap