Tranding
Mon, 01 Jun 2026 01:28 PM

जिम करने के दौरान गले में उपकरण के फंसने से एक युवक की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

जिम करने के दौरान एक युवक का गले में एक उपकरण फंसने से घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। युवक की पहचान जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर मनी टोला की बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कोअपने कब्जे में लेकर बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं मृत युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकूलहर मीना टोला निवासी, महेंद्र यादव का बेटा अनिल कुमार, उम्र 18 वर्ष के रूप में की गई है। इनर्वा थाना अध्यक्ष, रामरूप राय ने संवाददाता को बताया कि मामला प्रथम दृष्टिया में आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा,फिलहाल यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के चचेरा भाई,सोनू कुमार ने संवाददाता को बताया कि अनिल आर्मी का तैयारी करता था,घर में ही वह फुल एप्स बनाकर लंबा होने की लटकता था, प्रतिदिन की तरह आज भी अनिल घर में यही जिम कर रहा था,इसी बीच फुल एप्स करने के दौरान उसका गला फंस गया,जिससे उसकी मौत हो गई,इधर घटना के बाद परिजनों का हाल बुरा है, अनिल दो भाई और दो बहन हैं,यह दूसरे नंबर पर था, अनिल के पिता किसान है।

Karunakar Ram Tripathi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap