Tranding
Wed, 15 Apr 2026 01:29 PM

दहेज लोभियों ने विवाहिता का गला दबाकर की हत्या,ससुराल वाले हुए फरार,मामला हुआ उजागर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया(पश्चिमी चंपारण)बिहार।

स्थानीय लंगडी भरवलिया गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका की पहचान,भोला महतो की पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई है। पुलिस को सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष,राजीव रंजन सिंहा घटनास्थल पर पहुंचे,थानाध्यक्ष मृतका के मायके वालों को खबर शनिचरी पुलिस के माध्यम से दिया। मृतिका के पिता सनिचारी थाना के बड़का गांव निवासी, सरल महतो घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज दिया है। मृतिका के पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप में, बेटी की पति भोला महतो,ससुर राधाकिशन महतो,सास कुंवारी देवी, और ननद अनीता कुमारी को नामजदअव्युक्त बनाया है। मृतिका के ससुराल वाले घटना के बाद घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतिका के पिता ने बताया कि अपनी बेटी के शादी वर्ष 2018 के बड़े धूमधाम से की थी,शादी के बाद ससुराल वालों दहेज एक लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। पिता ने बताया कि दहेज में ₹1 लाख रुपया,एक मोटरसाइकिल नहीं देने के कारण मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उनकी बेटी से 31/2साल का एक पुत्र भी है। थानाअध्यक्ष ने संवाददाता को बताया कि मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap