Tranding
Tue, 21 Apr 2026 07:50 PM
राजनीति / Jun 04, 2024

भाजपा द्वारा कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के सपने को मतदाताओं ने किया धूल-धूसरित - चंद्रिका यादव

चुनाव परिणाम आने पर कांग्रेस नेताओं ने की प्रतिक्रिया।

रिपोर्ट:विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के लोकसभा चुनाव के जीत के रूझान एवं परिणाम इंडिया गठबंधन की ओर आने पर भाजपाऔर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को भारत की जनता धूलधूसरित कर दी है। लोकसभा चुनाव के दौरान मतगणना के परिणाम सामने आने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद यादव ने मुक्त प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ एनडीए गठबंधन और दूसरे तरफ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जनता के बल पर चुनाव लड़ें। भाजपा के 400 सौ पार के नारे को भारत की जनता ने नकारते हुए इंडिया गठबंधन सहित कांग्रेस को देश में पुनर्विचार करते हुए पुनः स्थापित किया है। उन्होंने इस बात पर चिंता जाहिर की है कि बिहार प्रदेश में यूपी के तर्ज पर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन नहीं हुआ तब भी गठबंधन एवं कांग्रेस के प्रत्याशी जीत रहे हैं और सभी सीटों पर कड़ा संघर्ष रहा।इस चुनाव में भाजपा सरकार बनाने के लिए अपने दम पर चुनाव जीतने में असमर्थ रही है। तोड़ जोड़ कर ही सरकार बनेगी।

 उन्होने इंडिया गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए आवाम जनता को एवं गठबंधन के तमाम नेताओं और खासकर कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं ।इंडिया गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए गया जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रतिनिधि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी पटना चंद्रिका प्रसाद यादव के अलावे प्रदीप शर्मा, युगल किशोर सिंह, ओंकार यादव, रामश्रय सिंह महासचिव, धर्मेन्द्र कुमार निराला, रणजीत सिंह,बावुलाल सिंह, राम प्रमोद सिंह,कमलेश चंद्रवंशी, ओमप्रकाश निराला, दूधेश्वरनाथ यादव,बिद्मा शर्मा,‍शिवकुमार चौरसिया,बड़ा बावु, अजरूद्दीन, मो. खैरूदीन, विकास यादव, जितेंद्र यादव आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए लोकतंत्र की जीत बताया हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
87

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap