Tranding
Sat, 06 Jun 2026 12:25 AM

वीर कुंवर सिंह के जन्म दिन पर विद्यालय में हुआ कार्यक्रम...

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बाबू वीर कुंवर सिंह की 164 वीं विजयोत्सव समारोह आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर,महुआ के बाल संसद सभागार में संपन्न हुई।विजयोत्सव समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं श्री सिंह के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने कहा है कि आज बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य एवं पराक्रम के उत्कृष्टता के प्रदर्शन को प्रदर्शित करने वाला पावन दिन है,यह दिन प्रत्येक भारतवासियों के लिए गर्व एवं प्रेरणा का प्रतीक है।आज विजयोत्सव मनाया जा रहा है न की जयंती। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रीयता एवं अखंडता को सुनिश्चित करने वाले सभी महान पुरोधा के बारे में जन-जन तक उनकी जीवनी पहुंचे।ऐसे कार्यक्रम की व्यवस्था व्यापक रूप से सरकार को करनी चाहिए।कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार आलोक ने विस्तार से बाबू वीर कुंवर सिंह के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में सहायक शिक्षिका सुधा कुमारी,सुमन लता,संजय कुमार,मोहम्मद अफजल हुसैन,संगीता कुमारी,सारिका कुमारी,विनीता कुमारी, सजीना परवीन, आशा कुमारी के अलावा छात्र- छात्रा उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap