Tranding
Wed, 10 Jun 2026 12:41 AM

शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया, हुआ गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शाहोदरा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी, गीता देवी उम्र 40 वर्ष की हत्या उसके पति,सियाराम महतो ने उसकी हत्या करके उसके शव को घर सेआधा किलोमीटर गढ़ाई माई स्थान में लगे पेड़ पर लटका दिया,पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसा नहीं दिया तो ऐसा कुकर्म कर दिया।थाना अध्यक्ष,रितुराज् जायसवाल ने संवाददाता को बताया कि गीता देवी का शव साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला।उसके दो बेटे अजीत कुमार, संजीत कुमार ने संवाददाता को भी बताया कि उसके पिता ने ही उसकी मां की हत्या की है। पुलिस ने शोक का पोस्टमार्टम कराकर उनके लड़कों को सौंप दिया,साथ हीआरोपी सियाराम महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।पोस्टमार्टम के समय दोनों पुत्र ने संवाददाता को बताया कि एक दिन पहले ही माता-पिता घर लौट गए थे और हम लोग वहीं रुक गए थे,सुबह फोन पर पता चला कि मां का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर हम दोनों भाई जब घर पर पहुंचे तो लोगों की भीड़ जमा हुई थी, मां का शव पड़ा हुआ था, पिता, दादा, दादी आपस में बात कर रहे थे। दोनों पुत्रों ने संवाददाता को बताया कि मेरे पिता कोई काम नहीं करते थे शराब के आदि थे।रोजाना शराब के लिए पैसा मांगते थे, मां नहीं देने देती थी तो लड़ाई झगड़ा,मारपीट,गाली गलौज किया करते थे। मां सिलाई का काम करती थी,उससे जो पैसाआता था,घर का खर्चा भोजन वगैरह होता था।पिता मां से जबरदस्ती पैसा शराब पीने के लिए छीन लेती थे।

मां के साथ ज्यादती करने में दादा-दादी भी सहयोगी बने रहते थे। शराब पीने के लिए पैसा नहीं मिलने पर पिता ने मां की हत्या कर दी।

India khabar
36

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap