Tranding
Tue, 21 Apr 2026 11:51 AM

युवक को चाकू से गोद गोद कर की गई हत्या, इलाज के दौरान हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बीती रात की घटना में एक युवक को चाकू से मार कर हत्या कर दी गई,घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगामा बैराटोला में युवक को चाकू से हत्या कर दी गई,जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने घायल युवाक को सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया पहुंचाया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत् घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एसडीपीओ 2,रजनीश कांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि वह खुद ही घटनास्थल का निरीक्षण किए प्रारंभिक जांच में मामला विवाद से जुड़ा हुआ पाया गया,जिसका मुख्य वजह एक महिला के साथ पूर्व में छेड़खानी बताई गई,जिसके बाद दोनों पक्ष के बीच हिंसक झड़प हो गई।मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर लिया है,अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है,जबकि एक नाबालिक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिसअन्य संभावित ठिकानों परआरोपियों की तलास में लगातार छापेमारी कर रही है।मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर कुछ अलग ही पहलू सामनेआई, उनके अनुसार मृतक, राधेश्याम यादव और आरोपी पहले एक दूसरे को जानते थे,शराब के अवैध कारोबार से भी जुड़े हुए थे। परिजनों ने संवाददाता को बताया कि राधेश्याम यादव पूर्व में दो बार जेल जा चुका था,इस जानकारी के बाद पुलिसअब मामले में अपराधी का दोनों पहलू से जांच कर रही है।

India khabar
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap