Tranding
Fri, 17 Apr 2026 04:16 AM

वोट देने के लिए आना एक युवक को मौत का शिकार होना पड़ा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

चुनाव में अपना वोट देने के लिए एक युवक को अपने घर आने में मौत का शिकार होना पड़ा,बाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व केअहिरा सिसवा जंगल में उस युवक का शव मिला l 

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेजकर मामले की जांच में जुट गई है l

 थानाअध्यक्ष, राहुल प्रसाद माझी ने संवाददाता को बताया किशव की पहचान थाना क्षेत्र के सिसवा ताजपुर गांव निवासी,रमभु महतो के 34 वर्षोंये पुत्र दीपेंदर महतो के रूप में की गई हैl शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी जानवर के हमले में मौत हुई हैl बाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के मांगूरहा वन के रेंजर,सुनील पाठक ने जंगल में शव मिलने की पुष्टि की है l उन्होंने संवाददाता को बताया कि किसी भी जानवर का अभी फुटप्रिंट नहीं मिल रहा है,अगल-बगल फुटप्रिंट वन कर्मियों ने दिखा है,उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,यह पता लगाया जा रहा है किआखिर उसकी मौत कैसे हुई lवही स्थानीय लोगों केअनुसार,सिसवा ताजपुर गांव निवासी,दीपेंद्र महतो 25 मई को होने वाले चुनाव में मतदान करने के लिए नेपाल के महादेवपट्टी गांव स्थित अपने ससुराल से निकला था,

 सीमा सील होने के कारण वह अहिर सिसवा के जंगल के रास्ते अपने घर को आ रहा था,मगर वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की,तब तक अहिर सिसवा जंगल में जसौलीअपार्टमेंट मेंओरिया नदी के पास गस्त पर निकले वन कर्मियों ने शव को देखकर पुलिस और एसएसबी को जानकारी दी l मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई, जहां शव की पहचान सिसवा ताजपुर गांव निवासी,दीपेंदर महतो के रूप में की गई है l इंस्पेक्टर सरफराज अहमद ने संवाददाता को बताया कि मामले की जांच की जा रही हैl

Karunakar Ram Tripathi
83

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap