Tranding
Sat, 30 May 2026 08:34 AM

जिले में दर्जनों ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों पर गिरी गाज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पतालों में स्थापित चिकित्सकों पर कार्रवाई का निर्देश राजय सरकार ने दिया है।विभाग की ओर से भेजे गए पर पत्र को संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार ने इन डॉक्टर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित करने का निर्देश दिया है।विभागीय कार्रवाई के दौरान इनका संचालन पदाधिकारी,अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं,डॉक्टर अलका सिंह को बनाया गया है,इन पर बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय तक अनुपस्थित रहने समेत अन्य कई आरोप है। इन चिकित्सकों को राज्य सरकार ने संकल्प जारी करते हुए निर्देश दिया है कि संचालन पदाधिकारी के समक्ष जब भी आवश्यक होगा,स्वयं उपस्थित होनाअनिवार्य होगा।

जिन ड्यूटी सेअनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाई की गाज गिरना तय है,उनमें बगहा2 के एक,नरकटियागंज अनुमंडलअस्पताल के तीन, नौतनवा,लौकरियां के तीन, रामनगर,मझौलिया,बैरिया, बगहा अनुमंडल अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर गाज गिरना तय है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap