Tranding
Mon, 01 Jun 2026 04:47 PM

गरीब कन्या के विवाह में निभाई महत्ती भूमिका।

-विभिन्न समाजसेवियों ने दिया आवश्यक घरेलू सामान

जयपुर।

श्याम साईं संस्थान ने अनूठी पहल करते हुए असहाय एवं निर्धन कन्या को परिणय सूत्र में बांधे जाने का पुण्य कार्य किया गया। संस्थान द्वारा कठपुतली नगर फुटपाथ पर रहने वाले भाट समाज की गरीब परिवार की कन्या का विवाह कराकर अपने कर्तव्य की पालना की। इस विवाह समारोह में कठपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं राजस्थान कच्ची बस्ती महासंघ के वरिष्ठï उपाध्यक्ष डॉ. ओपी टांक के सानिध्य में सभी रस्मों-रिवाज का निर्वहन किया गया। वहीं विभिन्न समाजसेवियों ने अपनी सामथ्र्य अनुसार आवश्यक घरेलू सामान वधु को दिए गए।

समारोह में सखी गुलाबी नगरी की अध्यक्ष सारिका जैन, सचिव स्वाति जैन एवं इनकी टीम द्वारा वाशिंग मशीन, 50 साडिय़ां एवं घरेलू सामान दिया गया। वहीं राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व महाधिवक्ता डॉ. अभिनव शर्मा एडवोकेट एवं श्रीमती पूजा शर्मा की ओर से एलईडी भेंट की गई। ब्लड फाउंडेशन संस्था अध्यक्ष डॉ. अपर्णा शर्मा एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक घरेलू सामान दिया गया।

नित्या फाउंडेशन अध्यक्ष वर्षा जैन द्वारा स्टील की अलमारी भेंट की गई। भाजपा जयपुर शहर के उपाध्यक्ष अनिल शर्मा की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई। इसी प्रकार अक्षित जैन की ओर से गैस का चुल्हा, अरुण जैन की ओर से कूलर, सत्य नारायण साहू की ओर से पंखा, शिव प्रताप गुर्जर की ओर से डबल बैड, श्रीमती रमा केडिया एवं श्रीमती जयश्री सिद्धा ग्रुप द्वारा मिठाई की व्यवस्था की गई।

इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं

कठपुतली नगर विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. ओपी टांक, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री गजानंद खींची, वाल्मिकी समाज सरपंच रवि हटवाल, अरुण गोगलिया एवं समस्त सदस्यों द्वारा विवाह स्थल पर स पूर्ण व्यवस्था एवं देखभाल की गई। वहीं डॉ. ओपी टांक ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं आगंतुकों का आभार जताया।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap