Tranding
Mon, 01 Jun 2026 09:24 PM

लोकतंत्र आपका संवैधानिक अधिकार है - मोहम्मद आकिब अंसारी

अंशुल वर्मा

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

       सनराईज़ एजुकेशनल एंड वेलफेयर एसोसिएशन (SEWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आकिब अंसारी ने 2024 लोकसभा चुनाव की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र सभी देशवासियों का संवैधानिक अधिकार है, 18 साल की उम्र पार कर लेने के बाद सभी आम जनमानस को सबसे पहले वोटर लिस्ट में नाम और वोटर कार्ड को बनवाना चाहिए। जिससे अपने अधिकार का सही से उपयोग किया जा सके। आप चाहे किसी भी धर्म, जाति, मजहब या समुदाय के हों आपको आपके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य है, जिसमें सभी धर्मों को अपने रीति रिवाज के अनुसार कार्य करने की आजादी है। इसमें कोई भी शासन या प्रशासन आपके ऊपर दबाव नहीं डाल सकता है, लोकतंत्र भारत का सबसे बड़ा पर्व है। मैं सभी देशवासियों से यह विन्रम आग्रह करूंगा कि वह अपने लोकतंत्र को समझें और अपने संवैधानिक अधिकार का सही उपयोग करें, वोट देने अवश्य जाएं क्योंकि आपके एक वोट से हिंदुस्तान की तस्वीर बदल सकती है। लोकतंत्र के इस महापर्व में नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा , जिससे आपको आपके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सके। अंत में मैं सभी देशवासियों से यह विन्रम आग्रह करूंगा कि 1 जून 2024 को मतदान अवश्य करें क्योंकि यह आपका संवैधानिक अधिकार है , जिससे आप अपने लोकतंत्र, संविधान और अपने राष्ट्र और अपने देश के प्रति आत्मसमर्पित हो सकें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap