Tranding
Mon, 27 Apr 2026 01:29 AM

रैपिडो और ज़िला चुनाव कार्यालय लखनऊ के संयुक्त प्रयास मतदाताओं को प्रदान करेंगे परिवहन सेवाएं।

आम चुनाव 2024 के दौरान मतदाताओं के लिए लाए मुफ्त बाईक टैक्सी राईड्स और जागरुकता रैली का किया आयोजन।

- 20 मई को रैपिडो की ‘सवारी ज़िम्मेदारी की’ लखनऊ में उपलब्ध होगी।

-कोड ‘VOTENOW’ का उपयोग करें और आम चुनाव 2024 के दौरान पाएं रैपिडो की मुफ्त राईड।

-रैपिडो और उत्तर प्रदेश के लखनऊ के ज़िला चुनाव कार्यालय ने लखनऊ के निवासियों को मतदान के बारे में जागरुक बनाने के लिए आयोजित की रैली।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता के साथ भारत के प्रमुख कम्यूट ऐप रैपिडो ने राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए ‘सवारी जिम्मेदारी की’ पहल का लॉन्च किया है। लखनऊ के ज़िला चुनाव कार्यालय के सहयोग से रैपिडो 20 मई 2024 को लखनऊ के मतदाताओं के लिए मुफ्त बाईक टैक्सी राईड उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा रैपिडो ने शहर के निवासियों को मतदान के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए शहर प्रशासन के साथ साझेदारी की और एक रैली का आयोजन किया है।

200 बाईक टैक्सी कैप्टन्स के साथ इस रैली को रेजीडेंसी लखनऊ से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर श्री हनुमान प्रसाद मौर्य - एडीएम लखनऊ मौजूद रहे और नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।

चुनाव के दिन मतदाता रैपिडो ऐप पर कोड ‘वोट नाउ’ का उपयोग कर मुफ्त राईड पा सकते हैं और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर सकते हैं। नागरिकों के मतदान के अधिकार को बढ़ावा देना तथा चुनाव प्रक्रिया को अधिक समावेशी बनाना इस पहल का मुख्य उद््देश्य है। ये प्रयास रैपिडो के राष्ट्रव्यापी अभियान के अनुरूप हैं, जिसके तहत 100 से अधिक शहरों में चुनाव के दिन मुफ्त राईड उपलब्ध कराने के लिए 10 लाख से अधिक कैप्टन्स को लगाया गया है।

लखनऊ के ज़िला चुनाव कार्यालय के साथ रैपिडो की साझेदारी ऐसा ब्राण्ड बनने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो बेहतर समाज के निर्माण में सकारात्मक योगदान दे सके। रैपिडो के सह-संस्थापक पवन गुंटुपल्ली ने कहा, ‘‘हम इस पहल के द्वारा सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लखनऊ में हर मतदाता भारतीय आम चुनाव 2024 के दौरान अपने मतदान के कर्तव्य को सफलतापूर्वक निभाए। ये मुफ्त राईड्स उपलब्ध कराकर हम लोकतंत्र को बढ़ावा दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश में हमारे रैपिडो कैप्टन सिर्फ ड्राइवर से अधिक हैं; वे नागरिक भागीदारी के दूत हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की चुनावी प्रणाली में में अधिक से अधिक मतदान के सक्षम बनाने में योगदान दे रहे हैं।’

लखनऊ के ज़िला चुनाव कार्यालय के साथ रैपिडो की साझेदारी ऐसा ब्राण्ड बनने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है जो बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रयासरत है। इस तरह की पहलों के माध्यम से रैपिडो देश भर के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है। यह पहल उत्तर प्रदेश में मतदाताओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने के लिए सक्षम बनाने की रैपिडो की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
67

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap