Tranding
Fri, 05 Jun 2026 11:17 PM

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के जिला कार्यकारिणी व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को दिलायी गयी शपथ।

राहुल कुमार बने जिला अध्यक्ष व अरविन्द सिंह महासचिव।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने जनपद कानपुर नगर व महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। आज जिला कार्यकारिणी व महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने शपथ दिलायी और उनको जिम्मेदारियाँ सौंपी। दिव्यांगजनों की समस्याओ के समाधान के लिए जनपद के सभी वार्डों में समस्या समाधान शिविर लगाकर दिव्यांगजनों की समस्याओ का समाधान कराने का निर्देश दिया है।आज शपथ लेने वालों में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव दीक्षित, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव कुमार, महासचिव अरविन्द सिंह, सचिव दिलीप कुमार, सत्य प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, संगठन सचिव राहुल विश्वकर्मा, प्रचार सचिव अब्दुल रऊफ व आडिटर आशीष कुमार व महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गुड्डी दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम अग्निहोत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सरला,पूजा, सोनी, जिला महासचिव सीमा वर्मा, वरिष्ठ सचिव सीमा कुशवाहा, कनिष्ठ सचिव गोमती वर्मा, जिला संगठन सचिव अनीता सिंह, सह संगठन सचिव याशमीन, कोषाध्यक्ष किशोरी, प्रचार सचिव राम जानकी,ममता व आडिटर अनुराधा गुप्ता को शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण समारोह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को ठीक ढंग से निर्वाहन करें जिससे कि दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके और पार्टी को मजबूत किया जा सके। वीरेन्द्र कुमार ने युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए जो आन्दोलन चल रहा है उसमें कानपुर नगर के लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लें।आज शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार, जौहर अली, अर्जुन कुमार आदि मौजूद थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap