Tranding
Sat, 28 Feb 2026 01:43 PM

16 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक 16 वर्षीय युवक ने खुद को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि शनिचरी थाना क्षेत्र के भवरवा पंचायत के वार्ड नंबर 5 में देर रात एक को 16 वर्षीय किशोर ने अपने घर में रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली है घटना की सूचना मिलते ही लोगों को भीड़ इकट्ठा हो गई मृत्यु युवक की पहचान शनिचरी थाना क्षेत्र के नया बसंती गांव निवासी नंदकिशोर पासवान के 16 वर्षीय पुत्र,नीरज कुमार के रूप में की गई है,वहीं परिजनों के अनुसार बताया गया है कि लड़का का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पड़ोस के घर में शादी विवाह काआयोजन था, परिवार के सभी लोग इस शादी विवाह में सम्मिलित होने के लिए गए हुए थे,जब वहां से खाना पीना खाकर लौटकर सोने की तैयारी हुई,तब तक उक्त युवक को फंदा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी सुबह परिवार के सदस्य जब सुबह में लड़का जगाने के लिए गए तो वह देखा गया कि वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है,इसकी सूचना परिवार के लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को भेज दिया जीएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संदर्भ में, थानाअध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने संवाददाता को बताया कि पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,अन्य अन्य कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। मृतक दो भाई और एक बहन थे,यह सबसे बड़ा था,मृतक के पिता पंजाब में रहकर मजदूरी का काम करते हैं,इधर मृतक की माता,अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap