Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:23 PM

वैशाली पुलिस ने पांच अपराधियों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/महुआ(वैशाली)

जिले के महुआ थाना क्षेत्र में बीते 16 अप्रैल को घर से डकैती करने वाले आरोपी को भगवानपुर और महुआ थाने की पुलिस ने भगवानपुर थाना क्षेत्र से अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने अवैध दो देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।पुलिस ने महुआ थानान्तर्गत एक घर में हुए डकैती की घटना को सफल उद्‌भेदन भी कर दिया है।भगवानपुर थाना के पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराध करने की योजना बना रहे है। जिसपर सूचना मिलते ही धानाध्यक्ष भगवानपुर एवं सशस्त्र बल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामपुर स्थान की घेराबंदी की गई।पुलिस को देख सभी अपराधी भागने लगे।जिसे पुलिस ने सशस्त्र बल के सहयोग से पाँच अपराधकर्मियों को पकड़ लिया गया।पकड़े गए अपराधकर्मियों से तलाशी के क्रम में दो देसी कट्टा,चार जिन्दा कारतुस,लूट के मोबइल फोन बरामद किए गए हैं।उक्त अपराधकर्मियों के द्वारा बताया गया कि वे लोग सीएसपी या मिनी बैंक को लुटने के उद्देश्य से एक साथ जमा हुए थे।गिरफ्तार अपराधी पंकज कुमार एवं विपिन सिंह ने पूछताछ में बताया है कि 15 मार्च को महुआ थानान्तर्गत ग्राम गरजौल में डकैती की घटना को इनलोगों के गिरोह द्वारा किया गया था।इस संदर्भ में गहुआ थाना कांड सं.-120/24 दिनांक 16.03.2024 धारा-305 के तहत दर्ज की गई थी।इस घटना में शामिल 01 अपराधी मुन्ना बैठा समस्तीपुर से जेल जा चुका है एवं इस घटना में शामिल शेष बचे अपराधी की पहचान हो चुकी है।विपिन सिंह,पंकज कुमार,नीरज कुमार, राकेश कुमार,नीरज कुमार बताए गए हैं। सभी वैशाली जिले के सराय और भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap