थाना पनियरा पुलिस द्वारा 25,000 रूपये के इनामी वांछित अपराधी को किया गया गिरफ्तार
पनियरा, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
थानाध्यक्ष पनियरा राघवेन्द्र सिंह मय हमराहीयान द्वारा मु0अ0सं0- 380/2025 धारा 2 (ख) (i), 2(ख) (xvii) / 3 (1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से संबंधित वांछित अभियुक्त मो0 इब्राहिम पुत्र इसरायल निवासी ग्राम जंगल बब्बन थाना कैंपियरगंज जनपद गोरखपुर उम्र करीब 25 वर्ष को भौराबारी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के संबंध में थाना पनियरा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा 25000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में राघवेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष, हे0का0 रणजीत सिंह, हे0का0 सन्तोष यादव थाना पनियरा मौजूद रहें।