Tranding
Fri, 17 Apr 2026 04:42 PM

युवाओं को दो करोड़ नौकरी देने का मोदी की घोषणा छलावा :तेजस्वी

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया।पूर्व उपमुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित बिहिया के मैदान में राजद द्वारा आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद ने अपने 17 माह के कार्यकाल में 5 लाख लोगों की नौकरियां दी है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का घोषणा किए थे, लेकिन वे एक भी नौकरी नहीं दे सके। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि बार-बार पलटी मारने वाले पलटू चाचा कहते थे कि मिट्टी में मिल जाऊंगा लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा। इसकी कोई गारंटी नहीं वे कब कहां पलटी मार देंगे।उन्होंने एनडीए प्रत्याशी से सवालिया लहजे में कहा कि वे हमारे गार्जियन हैं लेकिन आप लोग अब उनसे सवाल करेंगे कि सूबे में शराबबंदी पर लगी रोक कब हटा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि राजद ने सभी जाति -धर्म को जोड़ने का काम किया है। सामाजिक न्याय के तहत सभी को उचित प्रतिनिधित्व इस लोकसभा के चुनाव में दी गई है ।उन्होंने लोगों से अपील किया कि राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को भारी मतों से विजय बनाएं। इस अवसर पर मंच पर मौजूद अन्य लोगों में शेरघाटी विधायक मंजू अग्रवाल ,पूर्व विधायक समता देवी, कांग्रेस नेता चंद्रिका प्रसाद यादव, डॉ शीतल प्रसाद यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे। मंच का संचालन राजद नेता तुला प्रसाद ने किया।

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap