Tranding
Fri, 17 Apr 2026 02:10 AM

जिले के 38 लोगों पर हुई सीसीए के तहत कार्रवाई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

लोकसभा निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण,स्वच्छ,निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिले के 38 आदतन अपराध कर्मियों के विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट(सीसीए) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना और जिला बदर कर दिया गया है। उक्त 38 अपराध कर्मियों प्रतिदिन सुबह 10 से 11:00 बजे एवं शाम को 5:00 बजे से 6:00 बजे के बीच संबंधित थाना में जाकर साढे उपस्थिति की दर्ज कराएंगे बगहा थाना क्षेत्र के अपराध कमी तुलसी शाह को बैरिया थाने में प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करानी होगी। गौरीशंकर शाह को जगदीशपुर थाना,रमेश बिन को मानपुर, प्रभु बिन को मानपुर,रामायण बीन को नौतन,उदय यादव को श्रीनगर, बिंदा लाल यादव को शिकारपुर, भिखारी यादव उर्फ विनय कुमार यादव को गोवर्धन थाना,शोबराति मियां को धनहा,प्रभु मांझी को बाल्मीकि नगर में उपस्थिति दर्ज करानी है,इसके अलावा अन्य लोगों को भी संबंधित थाने में प्रतिदिन उपस्थिति समयअनुसार दर्ज करनी होगी।

Karunakar Ram Tripathi
94

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap