Tranding
Mon, 01 Jun 2026 09:40 AM

समेकित जांच चौकी डोभी से 96 बोतल विदेशी शराब जप्त..

आगामी लोकसभा चुनाव व होली के त्यौहार को लेकर शराब का कारोबार बढ़ा।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया।उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के डोभी स्थित समेकित जांच चौकी से 96 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है।बरामद शराब पड़ोसी राज्य झारखंड से लाई जा रही थी।इस मामले में जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक को भी हिरासत में लिया गया हैं। इस आशय की पुष्टि करते हुए उत्पाद विभाग मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया भारती ने बताया कि आज पहले सुबह करीब 3:30 बजे झारखंड की ओर से एक बाइक पर लाद कर ला रहे 96 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है।उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली के त्योहारों के मद्देनजर जिले के गांवों में खपाने के नियत से शराब लाई जा रही है।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने उक्त शराब को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक का नाम संजीत कुमार पिता विगन मांझी है,जो इसी जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव का रहने वाला है।इसके अलावा एक काले रंग का बाइक भी जप्त किया गया है,जिसका नंबर बीआर 020/ 7361 है।गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया हैं। गौरतलब है की होली जैसे त्योहारों को लेकर सूबे में शराब कारोबारियों की सक्रियता बढ़ गई है और चोरी छिपे लगातार शराब लाई और बेची जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
136

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap