Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:55 PM
अपराध / Mar 20, 2024

10 धुर जमीन के लिए ससुराल में विवाहिता की हत्या हुई।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

इन दिनों महिलाओं के हत्या, आत्महत्या करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। थोड़ी-थोड़ी बातों को लेकर आपसी नाराजगी पर महिलाएं आत्महत्या कर ले रही है, कहीं-कहीं तो हत्या करके आत्महत्या का रूप दे दिया जा रहा है,मगर पुलिस जांच में वस्तुस्थिति सामने नहीं आ पा रही है,जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है, साथ ही वह इस तरह की अपराध करने पर तत्पर हो रहे हैं।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि शनिचरी थाना क्षेत्र के दोनवार गांव में देर शाम को एक महिला का उसके ससुराल के सदस्यों ने मिलकर 10 धुर जमीन के लिए हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप दे दिया।घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची है।थानाअध्यक्ष,कृष्ण मुरारी ने संवाददाता को बताया कि दोनवार गांव निवासी,मुन्ना तिवारी की 25 वर्षीय पत्नी, नीतू तिवारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, अभी परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं मिला है,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap