Tranding
Fri, 17 Apr 2026 01:43 AM

जिला में पांच डीएसपी की हुई पोस्टिंग,पुलिसिंग होगी सक्रिय।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया पुलिस जिला में पांच नए डीएसपी की पोस्टिंग हुई है। नए डीएसपी के योगदान दे देने के बाद पुलिस की कार्य शैली में व्यापक बदलाव आने की संभावना बनेगी। संवाददाता को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सदर एसडीपीओ महताब आलम को बेतीया से स्थानांतरण हो गया है,उनके स्थान पर विवेक दीप को सदर एसडीपीओ बनाया गया है, इसके पहले वह भोजपुर में साइबर क्राइम डीएसपी के पद पर तैनात थे,रजनीश कांत प्रियदर्शी को सादर 2 में एसडीपीओ के पद पर तैनाती की गई है,उनका मुख्यालय बैरिया थाना होगा। साइबर क्राइम का कामकाज अब डीएसपी गौतम शरण ओमी देखेंगे,जबकि डीएसपी रंजन कुमार सिंह को यातायात थाना दिया गया है। डीएसपी देवआनंद रावत फिलहाल पुलिस लाइन में रहेंगे।

Karunakar Ram Tripathi
108

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap