Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:45 AM
धार्मिक / Mar 07, 2024

सीआईएसएफ के जवानों के साथ पुलिस ने किया गोरखनाथ क्षेत्र का भ्रमण।

लोकसभा चुनाव और शिवरात्रि पर्व को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट।

सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने जनता में करवाया पुलिस की मौजूदगी का एहसास।

ज़फर खान

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निष्पक्ष करवाने के लिए पुलिस ने एक तरफ जहाँ जिले भर में अभियान चला कर आमजनमानस में पुलिस की मौजूदगी का एहसास करवा रही है तो वही शिवरात्रि पर्व को भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिये पुलिस जनता के बीच पहुँच कर संवाद भी कर रही है एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश और पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने थाना प्रभारी गोरखनाथ जितेंद्र कुमार सिंह और सीआईएसएफ के जवानों के साथ गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमांयुपुर जगेसर पासी चौराहा अंसारी रोड गोरखनाथ रोड रसूलपुर कामरेड नगर जाहिदाबाद नस्थमालपुर कौड़ियाहवा आदि स्थानों पर पुलिस के जवानों के साथ पैदल गश्त किया पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ और थाना प्रभारी गोरखनाथ उन बूथ पर भी गए जहां पर लोकसभा चुनाव में मतदान होना है वहाँ पर सभी व्यवस्थाओं को देखा आसपास के लोगो से बातचीत भी किया वही गोरखनाथ थाना क्षेत्र में शिव मंदिर पर भी पुलिस के अधिकारी गए शिवरात्रि पर्व पर होने वाली पूजा और मंदिरों पर लगने वाली शिव भक्तों की भीड़ आदि की क्या व्यवस्था है इसको लेकर भी व्यवस्थाओं को अधिकारियों ने देखा पैदल गस्त के दौरान सीओ गोरखनाथ जनता से रुक रुक कर बात भी करते हुए नज़र आये सीओ गोरखनाथ लोगो से संवाद करते हुए कहा रहे थे कि किसी को भी अगर कोई भी दिक्कत परेशानी होती है तो फौरन पुलिस को सूचना दे आपकी सेवा में पुलिस 24 घंटे उपलब्ध है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
98

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap