Tranding
Wed, 03 Jun 2026 05:52 AM
अपराध / Jul 21, 2024

सिकटा विधायक के गाड़ी चालक के दो बेटों की नहाने के दौरान पोखर में डूबने से हुई मौत।

प्राथमिकी हुई दर्ज।    

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया बिहार।

स्थानी बगही कानूटोला वार्ड नंबर 13,निवासी एजाजुल मियां के 12 वर्ष पुत्र शादाब आलम,व 9 वर्षीय पुत्र, दिलशादआलम का नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक दूसरे के बचने के चक्कर में, पोखर में डूबने से दोनों सहोदर भाइयों की मृत्यु हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज कर जांच में जुटी हुई है।थाना अध्यक्ष,मुकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है।उन्होंनेआगे बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं,साथ ही घटना की जानकारी,अंचलअधिकारी को दे दी गई है,घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के चाचा,सज्जाद मियां ने बताया कि शाम के समय दोनों भाई पोखर में नहाने के लिए गए थे,जहां चवर में पैर फिसलने के कारण पोखरा में पहले भाई डूब रहा था,उसको बचाने के लिए उसका सहोदर भाई पानी में कूद गया,जिससे उनकी मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही सिकटा के माले विधायक,वीरेंद्र गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के पिता और परिवारों को संतावना दी,तथा हर संभव मदद करने की बात कही,हर हाल में मुआवजा दिलाने की भी ढारस बंधाई,उन्होंने संवाददाता को बताया कि यह घटना इस परिवार के लिए बहुत ही दुखद है,इन लोगों की जितनी मदद की जाए वह कम है,ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि मृतक के दोनों भाइयों के पिता,एजाजुल मियां स्थानीय सिकटा विधायक, वीरेंद्र गुप्ता के गाड़ी का चालक है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap