Tranding
Mon, 01 Jun 2026 10:11 PM

परिषद के स्थापना दिवस पर वक्ताओं ने सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं का भी निदान निदान कराने की माँग उठाई।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के 58वें स्थापना दिवस समारोह राजकीय पॉलीटेक्निक सभागार में अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। परिषद के पुरोधा बी एन सिंह व पी एन शुक्ला को माल्यार्पण कर स्थापना दिवस की शुरुआत की,कर्मचारियों शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण कराने के लिए वक्ताओं ने सरकार से पुरज़ोर माँग की। पुरानी पेंशन बहाली, आठवाँ वेतन आयोग के गठन कराने, ग्रामीण पंचायत सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाने, बेसिक शिक्षा परिषद के कर्मचारियों व शिक्षकों को राज्य कर्मियों की भाँति कैश इन्लीवमेंट व कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने की माँग,संविदा कर्मियों के नियमतीकरण, फील्ड कर्मियों को मोटरसाइकिल भत्ता दिए जाने,वेतन विसंगतियों को समाप्त करने,पदोन्नति करने,नई नियुक्तियाँ कराने आदि माँगे प्रमुख रूप से रखी गई। समारोह का संचालन परिषद के जिला मन्त्री इं.कोमल सिंह ने किया। प्रमुख रूप से इं.ए एन द्विवेदी,रणधीर सिंह,साहब सरताज,एसएमजेड नकवी,पंकज मिश्रा,सुरेश चंद,अरुण मिश्रा,अजय कुमार द्विवेदी,राम कुमार त्रिपाठी,पारसनाथ,अमित पांडेय ,श्याम सुंदर यादव,विनोद दीक्षित, रामजी श्रीवास्तव,सुनील निगम,सत्य प्रकाश,अटल पाल,बृजेश कटियार, भानु प्रताप,मनोज झाँ,अजय गुप्ता,ब्रजभार आदि उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap