Tranding
Mon, 01 Jun 2026 02:02 PM

नि:शुल्क दांत जांच कैंप का आयोजन, 32 मरीजों को किया गया इलाज।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड स्थित सरवां बाजार में आजाद वेलफेयर सेंटर के तत्वाधान में नि:शुल्क डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 32 मरीजों के दांतों का इलाज किया गया ।कैंप में आए दांत,मुख ,जबड़ा रोग विशेषज्ञ व सर्जन डां. साजिद अली खान ने बताया कि इस कैंप में दांत से संबंधित सभी लोगों का इलाज किया जाता हैं। मसलन, सड़े हुए दांत निकालना, दांतों की भराई ,टेढ़े-मेढ़े दांतों का फिक्स्ड पिन के द्वारा इलाज किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि उक्त इलाज अत्याधुनिक उपकरणों के द्वारा नि:शुल्क किया जा रहा है। वही आजाद वेलफेयर सेंटर के डायरेक्टर डॉ.के.के.कमर ने बताया कि प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को उक्त कैंप का आयोजन किया गया हैं। जिसमें गरीब व वंचित समुदाय के अलावे अन्य लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। इस अवसर पर मौजूद अन्य लोगों में डॉ.नियाजउद्दीन खां, इजराफुल हक, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद आदि शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
164

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap