Tranding
Tue, 14 Apr 2026 08:14 PM
राजनीति / Jan 06, 2024

भारत जोड़ों न्याय यात्रा: न्याय का हक मिलने तक तैयार है हम - कॉंग्रेस

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

देश की ऐतिहासिक भूमि मणिपुर से राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से शुरू होने वाले ' भारत जोड़ों न्याय यात्रा ' न्याय का हक मिलने तक ' के लिए तैयार हम' नारों को बुलंद करते हुए जनजागरण अभियान का शुभारंभ स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास से शुरू किया गया।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मो.खान अलीआदि ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा मणिपुर की राजधानी इम्फाल से शुरू होकर महाराष्ट्र के मुंबई तक की 6713 किलोमीटर 67 दिनों में 15 राज्य,110 जिला, 100 लोकसभा एवं 337 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा बिहार के सात जिला सासाराम, कैमूर, औरंगाबाद, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज में चार दिनों तक 425 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसमें मध्य- दक्षिण बिहार के गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, अरवल, लखीसराय, शेखपुरा, मुंगेर,भागलपुर, बांका आदि जिला से हज़ारों, हज़ार की संख्या मे कॉंग्रेस जन शामिल होंगे।

'भारत जोड़ों न्याय यात्रा के लिए तैयार है हम' जनजागरण जिले के सभी 24 प्रखंडों, 322 ग्राम पंचायतों एवं 3240 बूथों तक किया जा रहा है ताकि जिला के घर- घर से लोग शामिल होकर बढ़ती हुई कमरतोड़ महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए संविधान से छेड़छाड़ करने वाले, संवैधानिक संस्थानों को पालतू तोता बनाने वाले, लोकतंत्र का हनन करने वाली मोदी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया जाएगा।नेताओं ने कहा कि आमजनों की आवाज राहुल गांधी मोदी सरकार के गलत नीतियों, विफलताओं को संपूर्ण भारत में विगत पौने दस वर्षो से उजागर करते आ रहे हैं, जिसके चलते केंद्र सरकार राहुल गांधी की छवि खराब करने , पांच दिनों तक झूठे मुक़दमे में पूछताछ कराने तथा लोकसभा से इनकी सदस्यता तक समाप्त कराने, इनके सरकारी आवास को खाली कराने का काम किया था।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap