Tranding
Fri, 17 Apr 2026 03:54 AM

स्थानीय सांसद, डॉक्टर संजय जयसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए मुखर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय सांसद,डॉ संजय जयसवाल ने अपने निजी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया,जिसमें उन्होंने मुखर होते हुए कई बातों की जानकारी दी। उन्होंने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार फिर से बिहार में बनने से कितनी बड़ी परिवर्तनआई है, उसका सबसे बड़ा उदाहरण आज से 1 साल पूर्व दो अरब 18 करोड रुपए जमीन अधिग्रहण के लिए जो पखनहा पूजहा शिवरही पुल के लिए दी गई थी,उस फाइल को किसी खास योजना के तहत महागठबंधन की घोटाले की सरकार के पथ निर्माण मंत्री,तेजस्वी यादव जिस समय थे,उनकेआदेश से यह फाइल बंद की गई थी,जब महागठबंधन सरकार हटी तो वैसे ही 5 फरवरी को डीपीआर बनाकर दिल्ली चली गई,वहीं 12 फरवरी को जमीन के अधिग्रहण की नोटिस अखबार में निकल गई। सांसद के द्वारा क्षेत्र की जनता से अपील किया गया है कि इस अधिकरण में जिनका भी जमीन इस पुल अंतर्गत जो आ रहा है,वह सब व्यक्ति जाकर वेबसाइट पर देख सकते हैं कि कहीं किसी का गलत खाता खेसरा तो नहीं जुड़ गया,वैसे व्यक्तिअपना आपत्ति दर्ज कर सकते हैं,अभीआपत्ति ली जा रही है। यह पुल निर्माण करीब 4 हजार करोड़ की योजना केंद्र सरकार की है,वहीं उन्होंने संवाददाता को बताया कि इस पुल के बन जाने के बाद बेतिया से गोरखपुर की दूरी 35 किलोमीटर कम हो जाएगी जिससे यहां के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष,रूपक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष,रवि सिंह,मनुबाबू कुशवाहा,राहुल कुमार,आनंद सिंह, प्रतीक एडविन शर्मा, अमिताभ चौधरी, विजय चौधरी,सुशील चौधरी के अलावा अधिक संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व सदस्य की उपस्थित सराहनीय रही।

Karunakar Ram Tripathi
142

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap