Tranding
Mon, 01 Jun 2026 10:10 PM

नहर पर गला रेता हुआ एक युवती का शव मिलने से फैली सनसनी,मचा कोहराम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक महिला का गला रेता हुआ शव नहर में फेंका हुआ मिला है,सिरसिया ओ पी थाना क्षेत्र के सुगौली उप नहर रोड संख्या 6 के वाणीपट्टी चरगहा गांव के नजदीक एक अज्ञात युवती का गला रेता हुआ शव नहर में मिला। युवती के हाथ में एक कड़ा है,जिस पर शिवकुमारी लिखा हुआ है। नहर के किनारे मिलेअज्ञात युवती का शव की खबर पुलिस को ग्रामीणों ने दी।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।थाना अध्यक्ष,विकास कुमार तिवारी ने संवाददाता को बताया कि एक अज्ञात युवती का शव नहर में मिला है,जिसका पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शव की शव की पहचान नहीं हो सकी है।

India khabar
146

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap