Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:12 PM
धार्मिक / Sep 17, 2023

शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई।

पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा हुआ हवन पूजन संपन्न।

 क्षेत्र में विश्वकर्मा मंदिरों तथा लौह प्रतिष्ठानों में भी रही विश्कर्मा जयंती की धूम ।

 रिपोर्ट:: धनंजय शर्मा

 बिल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।

बिल्थरा रोड , नगर पंचायत सहित अन्य लौह प्रतिष्ठानों, विश्वकर्मा मंदिरों में, देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई अन्य वर्गों के लोगों ने भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती अपने-अपने प्रतिष्ठानों में बड़े धूमधाम से मनाई।

    नगर के किसी मंडी के स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सुबह से ही भक्तों का आना जाना शुरु हो गया। सुबह भगवान विश्वकर्मा मंदिर में उनके प्रतिमा के सामने विद्वान ब्राह्मण द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर पाठ किया गया, तत्पश्चात विश्वकर्मा मंदिर में, श्री विश्वकर्मा सेवा समिति, द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह में , मुख्य वैदिक आचार्य लालमणि शर्मा,आचार्य लल्लन शर्मा,तथा आचार्य बिकाऊ शर्मा, के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन का कार्यक्रम विधिवत सम्पन्न हुआ। भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त तथा भाजपा नेता छठू राम ने भी उपस्थित होकर भगवान विश्वकर्मा को माथा टेका और आशीर्वाद लिया ,साथ ही भक्तजनों के साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण किया। 

   हवन पूजन के बाद भक्तों द्वारा सभी सद्धालुओं को विधिवत प्रसाद वितरण किया गया, हजारों की संख्या में भक्तगण प्रसाद ग्रहण किए साथ ही सभी भक्तजनों को घर के लिए अलग से पैकिग प्रसाद वितरण किया गया।

    इस समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा तथा गुलाब चंद शर्मा, की भूमिका सराहनीय रही।

     इस अवसर पर श्री विश्वकर्मा सेवा समिति के अध्यक्ष शिवमंगल शर्मा, उपाध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, महामंत्री कमल कुमार शर्मा ,कोषाध्यक्ष मुरारी शर्मा , उप कोषाध्यक्ष हरे राम शर्मा ,गुलाबचंद शर्मा, शिव शंकर शर्मा, है डाक्टर रामू शर्मा ,डाक्टर विनय कुमार शर्मा, भुवनेश्वर शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, कैलाश शर्मा ,, संजीव कुमार शर्मा, जय राम शर्मा ,राधे श्याम शर्मा , मनोज गुप्ता, कतवारु मौर्या,( मौर्या कंप्यूटर) ,सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
178

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap