Tranding
Tue, 02 Jun 2026 07:54 AM

कार में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर एक की मौत,दुसरा घायल।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया अरेराज मुख्य मार्ग स्थित जगदीशपुरओ पी थाना क्षेत्र अंतर्गत,होंडा बाइक शो रूम के पास बेतिया से अरेराज कीओर जा रही एक कार में तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रैक्टर ने जबरदस्त टक्कर मार दी,जिससे कार पचक गया, पुलिस ने जेसीबी मशीन से कार के अंदर पड़े दोनों युवक को निकाला,जिसमे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसकी दैनिये स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया,मृत युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल भेज मामले की जॉच में जुट गई है।मृत युवक की पहचान, पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सेवराहा गांव निवासी, जावेदआलम,उम्र 26वर्ष के रूप में की गई है,वहीं घायल युवक की पहचान सेवरहा गांव निवासी,अजहरआलम के रूप में हुई है।थानाअध्यक्ष,राजीव कुमार मिश्रा ने संवाददाता को बताया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है,मामले में तुरंत कार्रवाई की जा रही है।मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक फरार हो गया,ट्रक को जप्त कर लिया गया है।मामले में ट्रक के मालिक,ड्राइवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap