Tranding
Mon, 01 Jun 2026 01:04 PM
राजनीति / Jan 11, 2024

लोकसभा चुनाव में व्यापारी निभाएंगे निर्णायक भूमिका : अभिमन्यु गुप्ता

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा व्यापारी नेता विनय कुमार,विवेक श्रीवास्तव दीपू और प्रदीप तिवारी को समाजवादी व्यापार सभा का प्रदेश सचिव घोषित करने पर माल रोड में उनका स्वागत हुआ।स्वागत में मौजूद व्यापार सभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने विनय कुमार, विवेक श्रीवास्तव और प्रदीप तिवारी की व्यापारी समाज के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी वर्ग खुश नहीं है और लगातार उनका उत्पीड़न विभिन्न कानूनों के तहत हो रहा है।व्यापारी उत्पीड़न,भ्रष्टाचार और महंगाई के कारण परेशान हैं।आगामी लोकसभा चुनाव में व्यापारी समाज सबसे अहम रोल अदा करेगा।वहीं नवमनोनीत प्रदेश सचिव विनय कुमार,दीपू श्रीवास्तव और प्रदीप तिवारी ने सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।उनके मनोनयन पर शुभ गुप्ता,मो साकिफ,हरिओम शर्मा,काले खान,साहिल आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap