Tranding
Wed, 15 Apr 2026 03:51 AM

रोगियों को अस्पताल जाने में जाम की समस्या से हो रही है परेशानी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोगियों को अस्पताल तक पहुंचने में जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।अस्पताल रोड में टेंपो, रिक्शा,ट्रांग,बाइक,गाड़ी के खड़े रहने के कारण मरीजों को रास्ता नहीं मिल पाता है, जिससे उनको अस्पताल तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की समस्या इतनी बड़ी है कि रोगियों को अस्पताल के दरवाजे तक पहुंचने में नानी याद आ जा रही है। इस पर यातायात व्यवस्था का कोई नियंत्रण नहीं है,ना ही वहां कोई पुलिस व्यवस्था है,साथ ही अस्पताल प्रशासन की ओर से भी कोई इंतजाम नहीं है, जिससे रोगियों व परिजनों को अस्पताल तक पहुंचने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर लोग अपनी गाड़ी को लगाकर इधर उधर घूमते रहते हैं,जिससे रोगियों कोअस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

सबसे ज्यादा दिक्कत में, कोतवाली चौक,मित्रा चौक, खुदाबख्श चौक,नाज़नीन चौक,मीना बाजार रोड पर टेंपू के खड़ा रहने से जाम की समस्या बन जाती है,इधर से आने वाले मरीजों को टैंपू, बाइक,गाड़ी,गुमटी,ठेला वालों से लड़ाई झगड़ा करनी पड़ती है। इस रोड में एक्सरे सेंटर, जांच घर,अल्ट्रासाउंड सेंटर, डॉक्टरों की क्लीनिक,प्राइवेट डॉक्टरों की क्लीनिक पर भीड़ इकट्ठा रानी बाइक और गाड़ी के खड़े रहने सेबी रोगियों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी कठिनाइयां हो रही हैं यह दिन प्रतिदिन,नित्यदिन की घटना है,मगर पुलिस प्रशासन की यातायात पुलिस और अस्पताल प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है,जिससे रोगियों एवं उनके परिजन तथा आम जनता भी जाम की समस्या से परेशान रहते हैं,यह जाम लगभग 2 से 3 घंटा तक रहता है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap