Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:47 PM

दिल का दौरा पड़ने से सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार का निधन, लोगों ने जताया शोक।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड के कलऊआ कला के रहने वाले जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता व व्यवसायी अरुण कुमार का निधन आज दिल का दौरा पड़ने से हो गया हैं। 52 वर्षीय अरुण कुमार स्थानीय शोभ बाजार में आरओ का भी व्यवसाय करते थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एक पुत्री समेत अन्य लोगों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।आज दोपहर बाद उनका अंत्येष्टि गुलसकरी नदी के तट पर किया गया है।जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।उनके निधन पर अनेक लोगों ने गहरा दुख जताया है और कहा है कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।शोक प्रकट करने वालों में सामाजिक संगठन जीवन संगम के निदेशक फादर अंटो, पूर्व मुखिया व किसान रत्न रामेश्वर प्रसाद ,गोपाल प्रसाद, पप्पू कुमार ,निशांत कुमार राघवन, जदयू नेता रामविलास शर्मा ,विनोद मांझी ,मुखिया गायत्री देवी, विजय कुमार सिंन्हा, पत्रकार विनोद विरोधी,अशोक शर्मा आदि शामिल थे।

Karunakar Ram Tripathi
89

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap