Tranding
Sat, 28 Feb 2026 05:42 PM
अपराध / Jun 28, 2023

हराचंद्र स्कूल की जमीन पर कब्जा करने व जेसीबी चलाकर बाउंड्री को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में जदयू नेता समेत दो गिरफ्तार।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी

 गया, बिहार।

शहर के नूतन नगर में बीते महीने हराचंद्र स्कूल की जमीन पर कब्जा करने और जेसीबी चलाकर उसकी बाउंड्री को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में दो लोगों को सिविल लाइन की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार किए गए दो में से एक राजेश कुमार जदयू का उपाध्यक्ष है। दूसरा शहर के एक निजी स्कूल का डायरेक्टर भी है जिसका नाम राहुल यादव है। इस मामले में पुलिस ने पहले आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने और उन्हें बुधवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किए जाने की पुष्टि सिविल लाइंस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने की है।सिविल लाइंस थाना की पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ी। सूत्रों ने बताया कि राहुल यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी तो उसके घर वालों ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस किसी तरह से अंदर घुसी तो वह पानी की टंकी की आड़ में छिपा मिला। लेकिन जैसे ही पुलिस के जवान उसे पकड़ते, वह दो मंजिलें छत से नीचे कूद गया और भागने लगा। कुछ देर के लिए पुलिस को लगा कि आरोपी तो हाथ से निकल गया लेकिन जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह ज्यादा दूर भाग नहीं सका। पुलिस ने उसे धर दबोचा।गौरतलब है कि बीते एक राजनीतिक पार्टी के लोग सरकारी स्कूल विद्यालय की खाली पड़ी जमीन को रात के समय कब जाने के लिए जेसीबी के साथ पहुंचे थे। जेसीबी स्कूल की बाउंड्री को गिरा दिया था। स्कूल के गेट को भी तोड़ दिया था। इस बात की भनक लगते ही मोहल्ले वालों ने जिला प्रशासन व पुलिस को घटना की सूचना दी थी। पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची तो सभी लोग मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर मजदूर और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में 16 लोग नामजद है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap