Tranding
Mon, 01 Jun 2026 11:12 PM

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत।

रिपोर्ट :विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह सड़क दुर्घटना गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगहर एनएच-2 पर हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक फोर व्हीलर बेलोनो वाहन पर सवार रांची वापस घर के लिए जा रहे थे, जो संतुलन खोने के बाद भगहर एनएच-2 के पास युक्त फोर व्हीलर वाहन डिवाइडर में जबरदस्त रूप से जा टकरा गई। इस दौरान गाड़ी में सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। .घटना देर रात की बताई जा रही है। बाराचट्टी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया। थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील कुमार सिंह 47 वर्ष, दूसरा शुभम प्रसाद गुप्ता उम्र 26 वर्ष, पिता हरि प्रसाद गुप्ता दोनों मृतक रामनगर बहेराटाड़ थाना मैकलुस्की जिला रांची के रूप में हुई है।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap