Tranding
Wed, 03 Jun 2026 04:33 AM

सघन मिशन इंद्रधनुष 05 का अभियान 27 नवंबर से होगा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

सघन मिशन इंद्रधनुष 05 का तृतीय चक्र का अभियान 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में चलाए जाएंगे,इसमें खासकर गर्भवती महिलाओं एवन 0-5 वर्ष तक के बच्चों को 12 तरह की बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा।

जिला स्वास्थ्य समिति के स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक के मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर श्रीकांत दुबे ने संवाददाता को बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा प्रचार रथ और बैनर पोस्टर के द्वारा जिले के सभी लोगों को जागरुक कर,अपील की जाएगी कि आप सभी अपने बच्चों का विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य ही कराएं,ताकि टीकाकरण से बच्चे विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रह सके। उन्होंने आगे बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न संचार के माध्यम से मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लाभुक व्यक्तियों के माता बैठक के साथ-साथ सभी धार्मिक स्थलों, पंचायती राज,जीविका,विकास मित्र के माध्यम से सघन मिशन इंद्रधनुष के बारे में प्रचार प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि इस अभियान में जरूर से 5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी जो किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 12 प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए बीसीजी पोलियो हेपेटाइटिस पेंटा आदि के टीके लगाए जाएंगे इसी प्रकार नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं को टेटनेस का टीका लगाया जाएगा जिससे जच्चा बच्चा को सुरक्षित रखा जा सके। मौके पर जिला सामुदायिक प्रेरक,राजेश कुमार,आशा कार्यकर्ता,आशा फैसिलिटेटर,प्रखंड सामूहिक उत्प्रेरक,जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला अनुसर्वण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति बेतिया उपस्थित थे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap