Tranding
Wed, 03 Jun 2026 12:47 AM

बीबीपेसरा के बेला गांव में 'विकसित भारत समृद्ध बिहार' सहयोग शिविर का किया गया आयोजन।

रिपोर्ट विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत बीबी पेसरा पंचायत के आदर्श ग्राम बेला में 'विकसित भारत, समृद्ध बिहार' के तहत आम आदमी समस्या के निदान हेतू सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सहयोग शिविर में आम लोगों से जूड़े समस्याओं को शिविर में उपस्थित विभाग के अधिकारियों के द्वारा निष्पादित किया गया। शिविर में उपस्थित जिला 20 सूत्री क्रियावन समिति के सदस्य पूनम देवी, प्रखंड 20 सूत्री के उपाध्यक्ष, पंचायत मुखिया छोटू कुमार दास, पंचायत समिति सदस्य गुलाम हैदर, वार्ड सदस्य,पंच शिविर में उपस्थित रहे। शिविर में उपस्थित पदाधिकारियों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन विभाग पदाधिकारी आकाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार आशीष, अंचलाधिकारी अरुण कुमार सिंह, कल्याण विभाग पदाधिकारी शशि कुमार रंजन आदि मौजूद रहे वहीं शिक्षा विभाग, बिजली विभाग,पी एच डी विभाग, जनवितरण प्रणाली विभाग कृषि विभाग के अधिकारी गायब रहे। इस दौरान चार लाभुकों को स्वच्छ बिहार लोहिया मिशन के तहत शौचालय के समस्या को निष्पादन किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्मप्रमाण पत्र भी दिया गया।सहयोग शिविर में उपस्थित सभी पंचायत के ग्रामीणों को सरकार के द्वारा मिलने वाले सभी सुविधाएं एवं जनकल्याण योजना को जानकारी दी गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap