Tranding
Sat, 06 Jun 2026 12:25 AM
शिक्षा / May 22, 2025

मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में अतुल रावत ने ग्रहण किया कार्य।

मीरजापुर,उत्तर प्रदेश,

हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पुस्तकालय लिपिक अतुल रावत को नवनिर्मित मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर, से सम्बद्ध किया गया है। इस संबंध में 25 अप्रैल को शिक्षा निदेशक (उच्च शिक्षा) द्वारा महाविद्यालय को पत्र जारी किया गया था। बुधवार को अतुल रावत ने माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिरजापुर में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर शोभा गौड़ ने कार्यभार ग्रहण कराया।

अतुल रावत 2013 से महाविद्यालय में स्थाई कर्मचारी हैं व पुस्तकालय लिपिक के रूप में कार्यरत हैं। इनकी क्षमता एवं कर्त्तव्यनिष्ठता को देखते हुए 2018 में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेन्द्र दूबे ने इन्हे अपने निजी सचिव के रूप में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध किया जहां अतुल रावत जनवरी 2025 तक 3 कुलपतियों के निजी सचिव के रूप में कार्य किया।

इस अवसर पर डा. विजय मिश्रा सहित महाविद्यालय के कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
121

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap