Tranding
Sat, 30 May 2026 05:16 AM
अपराध / Jun 13, 2024

35 साल के युवक को चाकू मारकर 5 हजार नगद,सोने की चेन छीन कर हुए फरार l

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

युवकों ने नशे की हालत में आकर एक 35 वर्षीय युवक को गर्दन,हाथ पर हमला करके 5 हजार नगद,गले से सोने के चैन छीन करअंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए l घायल युवक की पहचान,बसवरिया मोहल्ला वार्ड नंबर संख्या 19 के स्वअंजार हुसैन का 35 वर्षीय पुत्र,मोहम्मद जावेद उर्फ़ अंजार बताया गया है l जावेद को घायल हालत में परिजनों ने इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजअस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका इलाज चल रहा है,, वही इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि जावेद के गर्दन, दाएं हाथ में जख्म है,फिलहाल खतरे से बाहर है,वही जीएमसीएच में इलाजरत मोहम्मद जावेद उर्फ अंजार ने संवाददाता को बताया कि घर से जरूरी काम से जा रहा था, दो युवक जो नशे की हालत में थे,मेरे गर्दन और बाएं हाथ पर छुड़ा मारकर,जख्मी करते हुए मेरे पॉकेट से 5 हजार नगद और गले से सोने के चेन खींचकर फरार हो गए,जख्मी जावेद ने संवाददाता को बताया कि स्थानीय राजनीति के कारण उन पर जानलेवा हमला हुआ है,अंधेरा होने के कारण हमला करने वाले दोनों युवकों को नहीं पहचान पाया,अस्पतालओपी प्रभारी,सुधाशु शेखर ने संवाददाता को बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज किया जाएगा,तुरंत कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को भेजा जाएगा l

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap